#हरदोई:- सवायजपुर - कब्जा हटवाते हुए चकमार्ग को खुलवाया गया#
#हरदोई:- सवायजपुर - कब्जा हटवाते हुए चकमार्ग को खुलवाया गया#
#हरदोई : सवायजपुर -उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार आज ग्राम मंसूरपुर के चकमार्ग गाटा संख्या 281 व 287 तथा नाली गाटा संख्या 282 को राजस्व टीम एवं चकबंदी टीम के द्वारा मौके पर उभय पक्षों के सामने पैमाइश कर पुलिस टीम के सहयोग से अवैध कब्जा हटवाते हुए मौके पर खुलवा दिया गया है। यह चकमार्ग काफी लंबे समय से मौके पर बंद पड़ा हुआ था, जिसको राजस्व टीम पुलिस टीम एवं चकबंदी टीम के द्वारा आज खुलवाया गया है। उप जिलाधिकारी ने कहा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments