#हरदोई:- बावन - भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शिविर में डॉक्टर ने महिलाओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स#
#हरदोई:- बावन - भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, शिविर में डॉक्टर ने महिलाओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स#
#हरदोई : बावन - भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीना गुप्ता के सौजन्य से सोमवार को सीएचसी बावन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर मोर्चा महामंत्री की ओर से नि:शुल्क दवाओं व गर्भवती महिलाओं को फल वितरण किया गया।
शिविर में डॉ. स्वाति चंद्रा ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया । डॉ. चंद्रा ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताते हुए कहा कि प्रत्येक महिला एवं बच्चियों को समय-समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहने चाहिए। शरीर में पैदा होने वाली कमजोरी एवं अन्य कई बीमारियों की जानकारी लगती है जिससे समय रहते उपचार कराया जा सकता। इस दौरान डाॅ. चंद्रा ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इसके अलावा आगनवाड़ी केंद्रों पर भी बच्चो व माताओं को फल, दलिया, बिस्किट वितरित किए गए, शिविर में डॉक्टर दिलीप यादव, डॉक्टर ऋषि नाथ, एम. पी जायसवाल, डा. रामसेवक , जिला मंत्री नीतू चंद्रा, मण्डल अध्यक्ष देश दीपक दीक्षित, मंडल मीडिया प्रभारी संदीप शुक्ला, सौरभ अग्निहोत्री, भूपेंद्र अवस्थी, अवधेश राठौर, मोहित अवस्थी, आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। शिविर संचालन जिला मंत्री रीतू चंद्रा एवं आभार सौरभ अग्निहोत्री ने व्यक्त किया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments