#हरदोई:- टड़ियावां - लाखों की लागत से बना ग्राम पंचायत अलीशाबाद का सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार#
#हरदोई:- टड़ियावां - लाखों की लागत से बना ग्राम पंचायत अलीशाबाद का सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार#
#हरदोई : टड़ियावां - केंद्र व प्रदेश सरकार भले ही प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल स्वच्छता अभियान के तहत करोडों रुपये खर्च कर जगह जगह शौचालय निर्माण कार्य करा कर एवं जगह जगह सफाई कर्मियों की नियुक्ति कर प्रदेश को स्वच्छ व शुन्दर बनाने का प्रयास किया हो पर उनकी इस मंशा पर जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं#
#आपको बताते चले यहां हरदोई जिले की विकास खण्ड टड़ियावां की ग्राम पंचायत अलीशाबाद में बीते वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ग्रामीण गरीब कल्याण रोजगार गारंटी योजना के तहत सरकारी खजाने से लाखों रुपए खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। वर्तमान समय में उक्त सामुदायिक शौचालय में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति की भेंट चढ़ गया।जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते सामुदायिक शौचालय में मानक बिहीन सामग्री के कारण कहीं गेट टूटा हुआ है तो वहीं नीचे व दीवारों में लगाए तायल टूटे पड़े हैं,समरसेबल खराब है।यहां के ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय मानक बिहीन घटिया सामग्री से बना था,इसलिए एक वर्ष के अंदर ही ध्वस्त हो गया।जिस कारण गाँव के लोग फुटपाथ व खुले में शौच करने को मजबूर हैं।जिससे ग्राम पंचायत में काफी गंदगी फैल रही हैं#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments