#हरदोई:- नमामि गंगे स्पीअरहेड टीम और गंगा दूतों ने मनाया गंगा दशहरा#
#हरदोई:- नमामि गंगे स्पीअरहेड टीम और गंगा दूतों ने मनाया गंगा दशहरा#
#हरदोई:- नमामि गंगे स्पीअरहेड टीम और गंगा दूतों ने मनाया गंगा दशहरा#
#हरदोई : सांडी - गंगा दशहरा के अवसर पर साण्डी के गंगा ग्रामो के गंगा दूतों ने जिला परियोजना अधिकारी, अश्वनी कुमार मिश्र के निर्देश पर गांव- कडेरिया में शिव शक्ति पाली क्लीनिक पर गोष्ठी का आयोजन किया। गंगा नदी के इतिहास, नदी भौगोलिक फैलाव और आज के समय मे गंगा नदी को आधुनिक जीवनचर्या से होने वाली समस्यओं आदि विषयों पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अगुवाई स्पीअरहैड कैलाश चंद और स्पीअरहैड जितेंद्र कुमार वर्मा ने की ।
संदीप कुमार ,संदीप राजपूत ,सुषमा वर्मा ,विपिन राजपूत व गंगादूत श्रवण कुमार ,ललिता बर्मा ,दीपिका सिंह, नेहा वर्मा, सीवी, रोहित, शिल्पी देवी, राज किशोर आदि लोगों ने रह करके गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर गंगा भक्तों को आने-जाने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया और गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए उन्हें प्रेरित और जागरूक किया। कडेरिया के पूर्व प्रधान श्री लालाराम राजपूत व खिम्मा पुरवा के सेवानिवृत्त लेखपाल श्री कन्हैयालाल,डॉ आनंद कुमार जी ,डॉ राकेश कुमार, पूर्व प्रधान उर्मिला राजपूत भी उपस्थित रहीं। स्पीअरहैड सुषमा ने अपील की कि यदि हम सभी मिलकर नदियों के पानी के स्वच्छ नही रखेंगे तो इसका नकारात्मक प्रभाव आम जन के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा जिससे आने वाली पीढ़ी को भी नुकसान पहुंचेगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments