#हरदोई:- नवयुवकों को आत्म निर्भर बनाने हेतु बैंकों से ऋण दिलाकर लाभान्वित किया जा रहा है :-प्रेमावती#
#हरदोई:- नवयुवकों को आत्म निर्भर बनाने हेतु बैंकों से ऋण दिलाकर लाभान्वित किया जा रहा है :-प्रेमावती#
#हरदोई:- नवयुवकों को आत्म निर्भर बनाने हेतु बैंकों से ऋण दिलाकर लाभान्वित किया जा रहा है :-प्रेमावती#
#हरदोई : मुख्य मंत्री के निर्देशानुसार आज विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित मिशन रोजगार संगम ऋण मेला का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ने दीप प्रज्जवलित कर किया#
#इस अवसर पर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उपस्थित लाभार्थियों को से कहा कि प्रदेश सरकार नवयुवकों को आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रधानमंत्री सृजन रोजगार एवं मुख्यमंत्री स्वरोगार आदि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उद्योग आदि स्थापित करने हेतु बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने लाभार्थी से कहा कि उद्योग स्थापित करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करायें और सरकार की रोजगार परक योजनाओं के प्रति जागरूक भी करें। संगम ऋण मेला में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 19 लाभार्थियों को 97 लाख 85 हजार रूपया के ऋण स्वीकृत पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने अध्यक्ष एवं उपस्थित अधिकारियों व लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार लक्ष्य के अनुरूप 100 दिन 1700 के स्थान पर 1893 लोगों को उद्योग आदि के लिए ऋण उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया है#
#मेला में डीडी कृषि डा0 नन्द किशोर, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, एलडीएम जेपी सिंह सहित बैंकों के मैनेजर तथा लाभार्थी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विकास भवन में मुख्यमंत्री जी ने लाइव प्रसारण में ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना के प्रति लोगों के रूझान की प्रसंशा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी छोटे-बड़े उद्योग स्थापित करने हेतु युवाओं की मदद करेगी। जिसे अध्यक्ष एवं सभी अधिकारी व लाभार्थियों ने सुना#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments