Breaking News

#हरदोई:- नाली की सफाई हो जाने से पानी की निकासी सुगमता से हो रही है:- दीक्षा जैन, अतिक्रमण हटाने से जनमानस को मिल रही सहूलियत#


#हरदोई:- नाली की सफाई हो जाने से पानी की निकासी सुगमता से हो रही है:- दीक्षा जैन, अतिक्रमण हटाने से जनमानस को मिल रही सहूलियत#

#हरदोई : गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन ने तेज बारिश के दौरान मंगली पुरवा का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस स्थान पर अभी हाल में ही अतिक्रमण हटवाया गया था तथा नाली की सफाई करायी गयी थी। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दी गयी कि नाली की सफाई हो जाने से काफी अंतर आया है और पानी की निकासी जल्दी हो रही है। दूसरी ओर कुछ मार्गों पर जहाँ सड़क पर पानी आ जाता था, केवल फुटपाथ पर पानी पाया गया नाली के बाहर नही मिला। उपजिलाधिकारी ने बताया निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह था कि हाल ही में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और नाली सफाई का वर्षा के दौरान क्या सकारात्मक असर हुआ है। लोगों से संवाद के दौरान पता चला कि पहले से काफी अंतर आया है। इस दौरान नगर पालिका स्टाफ के लोग मौके पर मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments