Breaking News

#हरदोई:- निर्माणाधीन गौशालाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश#


#हरदोई:- निर्माणाधीन गौशालाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश#

#सभी निर्मित गौशालाओं का गठित टीम से सत्यापन करवाकर हैंड ओवर किया जाएः-जिलाधिकारी#

#स्वीकृत सरोवरों का कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाएः-अविनाश कुमार#

#हरदोई : मंगलवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी निर्मित वृहद गोशालाओं का गठित टीम से सत्यापन करवाकर हैंडओवर लिया जाए। निर्माणाधीन गोशालाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। मॉडल गोशालाओं के कार्य मे तेजी लायी जाए तथा सेक्टर प्लान के अनुसार कार्य कराया जाए। निराश्रित गोवंशों को निकटवर्ती गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के कार्य मे तेजी लायी जाए। कान्हा गोशालाओं का प्रत्येक नगरीय निकाय में निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। अमृत सरोवर की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वीकृत सरोवरों के कार्य मे तेजी लाकर समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाए। एक सप्ताह के अंदर तकनीकी स्वीकृति ले ली जाए। जिस सरकारी संस्थान को मिट्टी की आवश्यकता हो उसे निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर उपलब्ध करा दिया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पंचायत भवनों में जनसुविधा केंद्रों को शीघ्र सक्रिय किया जाए। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि तैयारियां मानसून से पहले पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपरजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments