#हरदोई:- पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस#
#हरदोई:- पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस#
#हरदोई:- पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस#
#हरदोई : मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय हरदोई, मलिहामऊ में आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह के सहयोग से पी. सी. वर्मा खेल शिक्षक तथा ऋषि पूजन योग प्रशिक्षक के द्वारा की गई। विद्यालय में भारत सरकार के निर्देशानुसार 15 जून से 21 जून तक का योग सप्ताह भी संचालित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य के आशीर्वचनों के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पी. सी. वर्मा के द्वारा योग दिवस के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। ऋषि पूजन के द्वारा विद्यार्थियों को योग के महात्म्य और लाभो के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद विद्यालय के विशाल प्रांगण में बैठकर सभी विद्यार्थियों ने योग प्रशिक्षक ऋषि के निर्देशों के अनुसार योग से सम्बंधित कुछ गतिविधियाँ की। योग शिविर की शुरुआत ओम शब्द के उच्चारण से हुई, फिर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भ्रामरी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम इत्यादि श्वास-प्रश्वास के प्राणायाम किये। इसके बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विभिन्न आसन और योगाभ्यास किये। अंत में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में भी योग को शामिल करने के लिए प्रेरित करते हुए प्राचार्य ने कार्यक्रम की समाप्ति की#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments