#हरदोई:- में होगा पाकों का सौन्दर्यीकरण, वार्डाे में होगी मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था#
#हरदोई:- में होगा पाकों का सौन्दर्यीकरण, वार्डाे में होगी मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था#
#हरदोई : अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई रविशंकर ने अवगत कराया है कि आज सोमवार को अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरदोई सुख सागर मिश्र मधुर की अध्यक्षता में नगर पालिका कार्यालय में बोर्ड की विशेष बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रामनरेश, विपिन सिंह, कुलदीप राजवंशी, यशवन्त कुमारी, नाजिया, आदेश प्रताप सिंह, अमित त्रिवेदी, शिवसेवक गुप्ता, अरशद हुसैन, अभिषेक मिश्रा मुनि मिश्रा, महेश प्रसाद नाहर, अयाज अली, अजय कुमार शर्मा, अनीता राठौर, संजय सिंह, अमरेश बाजपेई, मनोज कुमार त्रिवेदी, ललित कुमार कश्यप, सुधीर कुमार गुप्ता, हरिहर वक्स, श्रीमती पूजा गुप्ता, स्वर्णिम सिह, वन्दना तिवारी, सुधा मिश्रा, विमल कुमार, सवीना वेगम, नवीन राठौर, प्रमोद सिंह बाबा आदि सदस्यगण रहे तथा अधिशासी अधिकारी ने बैठक का संचालन किया। बजट की बैठक में वर्ष 2022-23 की अनुमानित आय 46,99,40,000 तथा 31.03.2022 तक अनुमानित बैलेस 8,50,50,000=00 कुल 55,49,90,000=00 की आय तथा 53,04,51,750=00 का व्यय दर्शाया गया तथा वर्ष के अन्त में 2,45,38,250=00 का अवशेष रहेगा जो लाभ की स्थिति में होगा। इस बजट में प्रत्येक वार्ड में सड़को का निर्माण, चौराहो का विकास कार्य तथा पार्कों का विकास कराया जायेगा तथा नवीन आय के स्त्रोतो को बढ़ाकर नगर पालिका की आर्थिक स्थित को और अधिक सुद्धढ़ किया जायेगा नगर पालिका के कर्मचारियों को उनके वेतन भत्ते पेशन का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा। मार्ग प्रकाश व्यवस्था के अन्तर्गत एल.ई.डी. लाइटे लगवाई जायेगी, नाले बनवाये जायेगे तथा रोड डिवाइडर बनवाये जायेगे। बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत कर अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। नगर पालिका की आय बढ़ाने के हर सम्भव प्रयास किये जायेगे। यह 2,45,38,250=00 लाभ का आय व्यय संतुलित है। चर्चा उपरान्त बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया तथा अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को अग्रिम कार्यवाही हेतु अधिकृत किया गया। अध्यक्ष श्री सुख सागर मिश्र मधुर ने सभी उपस्थित सभासदगण का नगर के विकास में दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया गया तथा यह भी कहा गया कि हरदोई नगर के विकास में उनके द्वारा सतत् प्रयास किया जायेगा। आगे भी सभी सभासदगण से सहयोग की अपेक्षा की गयी। अधिशासी अधिकारी श्री रविशंकर शुक्ला ने बैठक में उपस्थित सभी सभासदगण का आभार व्यक्त किया गया एवं उनके द्वारा नगर में संचारी रोग पखवारे में सभी की सहभागिता का अनुरोध किया गया। बैठक में पालिका के श्री बालेश्वर मिश्रा, लेखाकार चन्द्रकान्त अवर अभियन्ता (जल) आदित्य श्रीवास्तव, कमल किशोर मिश्रा, अनिल यादव, विद्याभूषण सिंह, संतोष यादव उपस्थित रहें#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...





No comments