Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां - क्राफ्ट विशेषज्ञ अलका गुप्ता ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने के सिखाए गुर#


#हरदोई:- टड़ियावां - क्राफ्ट विशेषज्ञ अलका गुप्ता ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने के सिखाए गुर#


#हरदोई:- टड़ियावां - क्राफ्ट विशेषज्ञ अलका गुप्ता ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने के सिखाए गुर#

#हरदोई : टड़ियावां - आज प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज में मॉर्निंग सर्किल गतिविधि व रेडिनेड के तहत एक विशेष आर्ट क्राफ्ट कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमे बच्चो को खेल खेल में पेपर कटिंग, गुलदस्ता बेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाया गया।बच्चो ने प्रसन्नतापूर्वक बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । आर्ट क्राफ्ट विशेषज्ञ अलका गुप्ता जी ने बच्चो को विभिन्न प्रकार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेकार पड़ी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाने से वे उनको रिसाइकिल कर पुनः उपयोग करना सीखेंगे। व उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस अवसर पर ए. आर.पी.बीना वर्मा ने भी बच्चो की प्रसन्नता देखकर कार्यक्रम की सराहना की। बच्चो को साफ सफाई व संचारी रोगो के बारे में भी बताया गया। ततपश्चात कक्षावार शिक्षण कार्य प्रारंभ करते हुए उनकी विभिन्न प्रतिभा के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों ने हस्तलिखित धन्यवाद पत्र भी अलका गुप्ता जी को प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अखिलेश गुप्ता ,सहायक अध्यापक संजय मिश्रा व स्कूल रेडिनेस प्रभारी विपिन त्रिपाठी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments