Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां - सेंट्रल बैंक शाखा हरिहरपुर में बैंक कर्मियों की मनमानी उपभोक्ताओं पर भारी दलालों का बोलबाला#


#हरदोई:- टड़ियावां - सेंट्रल बैंक शाखा हरिहरपुर में बैंक कर्मियों की मनमानी उपभोक्ताओं पर भारी दलालों का बोलबाला#

#हरदोई:- टड़ियावां - विकास खण्ड टड़ियावां के कस्बा हरिहरपुर में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बैंक मैनेजर सहित कर्मचारियों की मनमानी से 11 बजे खुलता बैंक का गेट वही दोपहर तीन बजे गेट बंद हो जाता सुबह 11 बजे से पहले व दोपहर 3 बजे के बाद में किसी ग्राहक का कोई कार्य नही होता भले कितनी इमरजेंसी हो, लेकिन इस बीच बैंक के अंदर बैंक कर्मियों के साथ इलाके के दलाल जरूर बैठे दिखाई देते हैं। इस बीच अगर मामले को उच्च अधिकारियों के द्वारा संज्ञान में लेकर जांच की जाए तो बैंक कर्मियों व दलालों के बीच के सम्बंध व बैंक कर्मियों की पोल जरूर खुल जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इन दलालों का बैंक में कोई ट्रांजेक्शन नही होता इनका खुद का कोई एक पैसा जमा नही होता हैं। बैंक मैनेजर द्वारा जरूरत मन्दो का कोई किसी प्रकार का लोन भी नही होता है, यहां के दलालों को बैंक मैनेजर का संरक्षण प्राप्त हैं, इसलिए उनके सिवाय किसी जरूरतमंद लोगों का कोई कार्य नही होता है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments