#हरदोई:- बिलग्राम - अनियंत्रित बाइक खाई में घुसी बाइक सवार गंभीर, ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को कराया गया उपचार के लिए भर्ती#
#हरदोई:- बिलग्राम - अनियंत्रित बाइक खाई में घुसी बाइक सवार गंभीर, ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को कराया गया उपचार के लिए भर्ती#
#हरदोई : बिलग्राम - कन्नौज मार्ग छिबरामऊ गांव के निकट अनियंत्रित बाइक खाई में घुसी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार सर्वेश पुत्र सुनील 25 वर्ष निवासी ग्राम पुन्ना पुरवा थाना बिलग्राम जो इसरापुर अपनी रिश्तेदारी वापस अपने गांव जा रहा था तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में घुस गयी जिससे बाइक सर्वेस गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया जा रहा है घायल युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं फिलहाल चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय भेज दिया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments