#हरदोई:- कछौना - चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, पशु सहित पांच घर जले, अग्नि पीड़ितों के घर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा#
#हरदोई:- कछौना - चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, पशु सहित पांच घर जले, अग्नि पीड़ितों के घर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा#
#हरदोई : कछौना - कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत बालामऊ गांव में चूल्हे की चिंगारी से पांच घरों में आग लगने से गृहस्थी, गेहूं, भूसा, पशुओं की मृत्यु सहित जलने से भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है#
#कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा बालामऊ में चूल्हे की चिंगारी से 5 घरों में आग लगने से गृहस्थी गेहूं, चावल, भूसा, मोटरसाइकिल कई जानवर जलकर स्वाहा हो गए थे। पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं। पीड़ित परिवार की क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने गांव पहुंचकर ढांढस बंधाया पीड़ित परिवार दिनेश, छोटेलाल, रामकुमार, मेवालाल, अग्नि पीड़ितों को क्षेत्रीय विधायक राशन सामग्री व कपड़े प्रदान किए, अग्नि पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए उप जिला अधिकारी संडीला को निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास के लाभ हेतु ग्राम प्रधान को निर्देश दिया पात्रता के आधार पर मौजूदा ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। पात्र के आधार पर सूची में नाम शामिल कर लाभ दिलाया जाए। इस दुख की घड़ी में अपने बीच अग्नि पीड़ित परिवारों ने विधायक को पाकर राहत मिली । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पटेल, युवा भाजपा नेता पंकज शुक्ला, महामंत्री शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अजीत वर्मा, ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन, रवि उर्जित वर्मा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, मनोज कुमार सिंह, सभासद उमेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह,अनिल द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments