Breaking News

#हरदोई:- सण्डीला - सफाई-कर्मियों को मानसून से पूर्व समस्त नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश#

#हरदोई:- सण्डीला - उप जिलाधिकारी सण्डीला देवेन्द्र पाल सिंह ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सण्डीला के मंगल बाजार में नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों से क्षेत्र की साफ-सफाई को लेकर संवाद किया गया। दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही चक्कर रोड पर मशीन से नाला सफाई करायी गयी। सफाई-कर्मियों को मानसून से पूर्व समस्त नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 1 संडीला में अतिक्रमण हटवाया गया और क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि लोग अपना अवैध अतिक्रमण स्वयं हटा लें। अतिक्रमण न हटाने व पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जुर्माने सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका का स्टाफ मौके पर मौजूद रहा#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments