Breaking News

#हरदोई:- सिंगल स्टेज परिवहन योजना से गरीबों को समय पर राशन उपलब्ध होगा/ संजय पाण्डेय#


#हरदोई:- सिंगल स्टेज परिवहन योजना से गरीबों को समय पर राशन उपलब्ध होगा/ संजय पाण्डेय#

#हरदोई : पूर्ति विभाग की सिंगल स्टेज परिवहन योजना के सम्बन्ध में कलेक्टेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने उपस्थित पूर्ति निरीक्षकों एवं गोदाम प्रभारियों को निर्देश दिये कि योजना के तहत कार्ड धारकों का खाद्यान्न एफसीआई गोदाम से सीधे राशन वितरण दुकान तक पहुंचाया जायेगा, इस लिए गोदाम में खाद्यान्न उठान के समय उपस्थित रहें और समय से खाद्यान्न का उठान कराकर वितरण सुनिश्चित करें। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि इस योजना के लागू होने से उचित दर विक्रेता को अब अपने साधन के साथ खाद्यान्न उठान करने गोदाम पर नहीं जाना पडे़गा बल्कि भारतीय खाद्य निगम गोदाम से परिवहन ठेकेंदारों द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहनों के माध्यम से जीपीएस टैक्रिग सिस्टम लगाते हुए उचित दर विक्रेता की दुकान तक खाद्यान्न पहुचेगा#
#श्री पाण्डेय ने कहा कि वन स्टेप योजना से एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न का उठान कराकर तहसील एवं ब्लाक गोदाम में पहुंचाने पर होने वाले व्यय की बचत होगी और कार्ड धारकों को समय पर खाद्यान्न भी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ अनुराग मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित सभी पूर्ति निरीक्षक एवं गोदाम प्रभारी आदि उपस्थित रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments