#हरदोई:- जन-चौपाल का मूल उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनके द्वार पर करना है/ दीक्षा जैन#
#हरदोई:- जन-चौपाल का मूल उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनके द्वार पर करना है/ दीक्षा जैन#
#हरदोई : बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन की अध्यक्षता मे ग्राम कराही मे जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर के साथ पूर्ति निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी, बीट उप निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों की टीम मौजूद रही। चौपाल मे गौशाला से सम्बन्धित कोई शिकायत नही प्राप्त हुयी। ग्राम वासियों द्वारा मौके पर चकरोड़, इण्डिया मार्का हैण्डपम्प के सम्बन्ध मे शिकायत की गयी जिसके सम्बन्ध मे चकरोड़ को मौके पर खुलवा दिया गया। और मिट्टी का कार्य भी कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
इण्डिया मार्का हैण्डपम्प सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण के लिये सम्बन्धित को तत्काल निर्देशित किया गया। कुछ ग्राम वासियों के मकान के ऊपर से हाईटेंन्शन लाइन निकली होने की शिकायत की गयी जिसके सम्बन्ध मे सम्बन्धित विभाग को पत्राचार कर निस्तारण कराने के निर्देश दिये। चौपाल मे 08 शिकायतें प्राप्त हुयी जिसमे से 06 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से कहा कि जन-चौपाल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनके द्वार पर करना है। लोगों को कोई समस्या न हो इसी उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया जाता है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments