#हरदोई:- सवायजपुर - उपजिलाधिकारी ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण, दोषी संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगीः-राकेश सिंह#
#हरदोई:- सवायजपुर - उपजिलाधिकारी ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण, दोषी संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगीः-राकेश सिंह#
#हरदोई:- सवायजपुर - उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ हरपालपुर स्थित सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं शुभी अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर के द्वारा इस माह में अभी तक कोई भी प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण नहीं किया गया है, निरीक्षण के समय अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर मौके पर उपस्थित नहीं थे। जबकि शुभी अल्ट्रासाउंड सेंटर के द्वारा इस माह में अभी तक कुल 8 प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण किए गए हैं।जिनमें से तीन प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण आज किए गए हैं। शुभी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर भी मौके पर उपलब्ध मिले। उप जिलाधिकारी ने बताया कि प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण गैर कानूनी है। दोषी संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments