#हरदोई:- प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकरण में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन# #पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच एवं निर्दोष पत्रकार हरिष्याम बाजपेयी के उत्पीड़न की कड़ी निंदा की# #पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच व न्याय का दिलाया भरोसा#
#पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच एवं निर्दोष पत्रकार हरिष्याम बाजपेयी के उत्पीड़न की कड़ी निंदा की#
#पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच व न्याय का दिलाया भरोसा#
#हरदोई : राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के हरदोई जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में बुधबार को दर्जनों पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक हरदोई कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन सौंपा एवं जिले में जिस तरह चौथे स्तंभ का गला घोंटा जा रहा है उसकी कड़ी निंदा की।
बताते चलें द टेलीकास्ट न्यूज़ के संपादक और हरदोई प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष हरिष्याम बाजपेई ने 2 मई 2022 को एक खबर प्रकाशित की थी उसमें तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मलिहामऊ में बना हरी शंकर मिश्र डिग्री कॉलेज में कई बीघा भूमि को गलत तरीके से तहसील से आदेश कराने के बाद विद्यालय के नाम भूमि दर्ज कराई गई इससे पहले विद्यालय के हिस्से की कुछ भूमि पहले तालाब एवं चारागाह के नाम दर्ज थी जिसकी जांच भी शुरू हो गई इसी खबर को पत्रकार ने उक्त विद्यालय के प्रबंधक धनंजय मिश्रा के खिलाफ खबर चलाई थी उस खबर से खुन्नस खाए और अपने राजनीतिक रसूख के बदौलत विद्यालय के प्रबंधक धनंजय मिश्रा ने एक बघौली थाना क्षेत्र की महिला के साथ गलत तरीके से महिला के द्वारा महिला आयोग में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके साथ पत्रकार ने बलात्कार किया एवं दलित उत्पीड़न संबंधित शिकायत दर्ज कराई जिस पर हरदोई की महिला पुलिस ने पत्रकार को पकड़ा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम भी किया ज्यादा पत्रकारों के पहुंचने पर मौके से पत्रकार को तो छोड़ा गया लेकिन पत्रकार पर विभिन्न प्रकार के दबाव डाले जा रहे हैं और पुलिस गलत तरीके से अभियोग पंजीकृत करने की फिराक में है।इसके चलते बुधबार राष्ट्रीय पत्रकार संरक्षण परिषद भारत के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने अपने संगठन के माध्यम से संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को एक ज्ञापन सौंपा और उसमें कहां गया कि पत्रकार के खिलाफ उक्त महिला के द्वारा फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं इसकी निष्पक्ष जांच की जाए और निर्दोष पत्रकार को बचाया जाए। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि आप लोग परेशान न हो देश का चौथा स्तंभ मीडिया है उनके साथ पूरा न्याय होगा और जांच चल रही है और निष्पक्ष होगी इस मौके पर जिला संयोजक जुहैव गाजी उपाध्यक्ष मुकेश राठौर राजकुमार गुप्ता मोहित सिंह अवधेश दीपक सिंह चंदेल सुनील द्विवेदी कमलेश त्रिवेदी प्रदीप सिंह राघवेंद्र सिंह नरवेश रियाज खान अमित त्रिपाठी आफाक सिद्दीकी राहुल आदि दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। वहीं जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पत्रकारों पर किसी भी प्रकार का कोई भी उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हमारा संगठन पत्रकारों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments