Breaking News

#हरदोई:- हरियावां - भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानो की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन#


#हरदोई:- हरियावां - भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानो की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन#


#हरदोई:- हरियावां - भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानो की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत का आयोजन#

#हरदोई : हरियावां - जनपद हरदोई के विकास खंड हरियावां मे 33 k.B पावर हाउस के सामने क्षेत्र से आये तमाम किसानों ने धरना दिया तथा 9 सूत्रीय जिला अधिकारी को ज्ञापित मांग पत्र अपर पुलिस अधीक्षक पूरवी को सौपा इस पंचायत मे विशेष तौर पर बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्य वाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ल ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा शासन द्वारा 18 घंटे के सापेक्ष 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति मिल रही है। जिससे किसानों की फसलें बरबाद हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले गर्मी के कारण बूढ़े, बच्चे व महिलाएं परेशान हैं व बिजली बिल मनमाने तरीके से बना दिया जाता है, अधिकांश बिजली बिल की रकम अधिक होती हैं व किसानों से नाजायज वसूली की जाती हैं। मांग पत्र मे ये भी मांग की गई कि समस्त पंचायतों में कैम्प लगवा कर वृद्धावस्था विधवा व विकलांगां पेंशन बनवाई जाये अन्ना पशुओं से फसलों का लगातार नुकसान हो रहा हैं। अन्ना पशुओं को पकडवा कर पशुआश्रय ग्रह मे भेजे जाए मांग पत्र मे चकरोड चरागाह खलिहान पट्टे कि जमीने कब्जा मुक्त कराई जाए पंचायत को प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह सदर तहसील अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह शहाबाद तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्र आदि भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अघोषित बिजली कटौती का विरोध किया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौजूद था किसानो की भीड़ को देखते हुए कई थानो की पुलिस मौके पर मौजूद थी जिसका नेतृत्व हरियावां थाना प्रभारी के के यादव करते दिखाई दिये#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments