Breaking News

#हरदोई:- पिहानी - हादसों को दावत दे रही पिहानी से कुल्हावर जाने वाली सड़क#


#हरदोई:- पिहानी - हादसों को दावत दे रही पिहानी से कुल्हावर जाने वाली सड़क#

#हरदोई : पिहानी - पिहानी से बूढ़ा गांव होकर कुल्हावर जाने वाली सड़क बहुत ही जर्जर जगह-जगह गड्ढों से युक्त है इस रोड पर आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना था कि कई बार तो ऑटो रिक्शा पलट जाने के कारण राहगीरों को चोट भी लगी मोटरसाइकिल,चार पहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है आए दिन कोई ना कोई छिटपुट घटनाएं होती रहती है बूढ़ा गांव के निवासियों का कहना है की सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है#
#वही गांव से छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में भी दिक्कत होती है और बीच सड़क पर कोई भारी वाहन आ जाए तो साइड से निकलना भी भारी पड़ जाता है ।वहीं कुछ लोगों का कहना है बूढ़ा गांव की एक अलग ही पहचान है बूढ़ा गांव से निकलकर डॉ अशोक बाजपेई सपा सरकार में कई बार मंत्री रहे और मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं फिर भी इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।बूढ़ागांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सिंह का कहना है सड़क के बन जाने से सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा और आवागमन भी आसान हो जाएगा अनूप सिंह का कहना है 4 किलोमीटर का सफर आपको 40 किलोमीटर का लगता है। सभी ने शीग्र ही जर्जर सड़क को बनवाए जाने की मांग की है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments