Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां - प्रदर्शनी क्षेत्रीय जनता के लिए ज्ञानवर्धक व प्रेरणा स्रोत का एक सशक्त माध्यम है/ आशीष सिहं आशू#



#हरदोई:- मल्लावां - प्रदर्शनी क्षेत्रीय जनता के लिए ज्ञानवर्धक व प्रेरणा स्रोत का एक सशक्त माध्यम है/ आशीष सिहं आशू#


#हरदोई:- मल्लावां - प्रदर्शनी क्षेत्रीय जनता के लिए ज्ञानवर्धक व प्रेरणा स्रोत का एक सशक्त माध्यम है/ आशीष सिहं आशू#

#हरदोई : मल्लावां - स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में ब्लॉक मुख्यालय परिसर मल्लावां में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू ने किया। प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा यह प्रदर्शनी क्षेत्रीय जनता के लिए ज्ञानवर्धक व प्रेरणा स्रोत का एक मुख्य सशक्त माध्यम हैं। प्रदर्शनी मे मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुक्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, ओडीओपी, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास सहित अन्य योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई। मा0 विधायक ने आगे कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकेंगे। जिससे प्रदेश सरकार का उद्देश्य पूर्ण होगा। यह प्रदर्शनी प्रदेश सरकार के सूचना विभाग द्वारा विभागीय सूचीबद्ध फर्म एसके इन्टर प्राइजेज लखनऊ के माध्यम से स्थापित करायी गई है। यह प्रदर्शनी कार्यक्रम 20 जून से 22 जून तक तीन दिवसीय चलेगी। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार चन्द्रौल ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में आएं और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत होकर लाभ उठाएं।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सीपी सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य गण व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का लुफ्त उठाया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments