#हरदोई:- योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन#
#हरदोई:- योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन#
#हरदोई:- योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन#
#हरदोई : युवा कल्याण अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया है कि नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयुष मंत्रालय और संगठन मुख्यालय के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक भाग के रूप में 100 दिनों का काउंटडाउन योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, जिसमे बीते 100 दिनों में जनपद के सभी विकास खंड में योग कार्यक्रम कराए गए। इस कार्यक्रम का समापन 20 जून को साण्डी के देवकली में योग प्रशिक्षक कैलाश द्वारा कराया गया जिसमे दो स्थानों पर लगभग 50-50 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, नमामि गंगे स्पीअरहैड सदस्य, गंगा दूत एवं युवा मण्डल सदस्यों द्वारा प्रतिदिन अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम कराया जा रहा था#
#जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि 100 दिवसीय काउंटडाउन योग कार्यक्रम के साथ- साथ जिला प्रशासन द्वारा आदेशित अमृत योग सप्ताह 14-20 जून के मध्य भी नेहरू युवा केन्द्र एवं नमामि गंगे से जुड़े सभी सदस्यों ने भारी संख्या में लोगों को योग कराकर योग को नित्य जीवन मे जोड़ने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया, कॉमन योग प्रोटोकॉल कराकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया, जिसकी फोटोज आयुष पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड की जा रही है#
#उन्होंने यह भी बताया कि 100 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दो दिन, 14 मई एवं 20 जून को योग महोत्सव भी मनाया गया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments