Breaking News

#हरदोई:- बावन - ग्राम काशीपुर में उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन#


#हरदोई:- बावन - ग्राम काशीपुर में उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन#


#हरदोई:- बावन - ग्राम काशीपुर में उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन#

#हरदोई:- बावन - उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन ने अवगत कराया है कि बुधवार को बावन विकास खण्ड के ग्राम काशीपुर में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक बावन के एडीओ पंचायत, पंचायत सेक्रेटरी, लेखपाल, कानूनगो, अतिरिक्त कानूनगो, पूर्ति निरीक्षक और चौकी इंचार्ज आदि उपस्थित रहे। ग्रामवासियों की ओर से 8 शिकायतें आयीं जिनमे से 6 का मौके पर निस्तारण कराया गया। 2 चकऱोडों से की पैमाइश के संबंध में संबंधित से फ़ोटो सहित आख्या माँगी गयी। इसके साथ ही विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों के लिये पत्राचार किया गया है। एक शिकायत किसान सम्मान निधि के आवेदन से संबंधित थी जिसके लिए उपनिदेशक कृषि से वार्ता की गयी तथा पत्राचार किया गया जिसका जल्द निस्तारण करा दिया जाएगा। चौपाल के उपरांत गाँव का भ्रमण किया गया जिसमें गाँव के विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहाँ व्यवस्थाएं ठीक पायी गयीं और स्कूल अभी संचालित नहीं है इसलिए मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। मौके पर पाया गया कि वहाँ मध्यान्ह भोजन के शेड की आवश्यकता है जिसके लिए पंचायत सेक्रेटरी व प्रधान को निर्देशित कर दिया गया है कि इसे कार्ययोजना में शामिल करें तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण कराये। इसी क्रम में गाँव मे कोटे की दुकान का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर कोटे की फ्लेक्स नही पायी और न ही स्टॉक रजिस्टर मिला जिसके लिए तत्काल स्पष्टीकरण जारी किया गया। अभिलेखों को भी मंगाया गया है जिनके परीक्षण के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ऐसी चौपालें आगे भी लगायी जायेगी#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments