#हरदोई:- राजकीय पुस्तकालय को सुव्यवस्थित एवं अति आधुनिक सुविधाओं से युक्त करते हुए संचालन प्रारम्भ कराया गया#
#हरदोई:- राजकीय पुस्तकालय को सुव्यवस्थित एवं अति आधुनिक सुविधाओं से युक्त करते हुए संचालन प्रारम्भ कराया गया#
#हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि जनपद के राजकीय इण्टर कालेज, हरदोई के प्रांगण में पूर्व से स्थापित राजकीय पुस्तकालय को सुव्यवस्थित एवं अति आधुनिक सुविधाओं से युक्त करते हुए उसका संचालन प्रारम्भ कराया गया है। राजकीय पुस्तकालय में राजनीनिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणाप्रद 20,000 पुस्तकें उर्दू, अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा मे पढ़ने हेतु उपलब्ध हैं। इसमें आजीवन सदस्यता शुल्क रू0 500, वार्षिक सदस्यता शुल्क 100 रू0 निर्धारित किया गया है। इन सदस्यों को पढ़ने हेतु पुस्तकालय में किताबें उपलब्ध रहेगी साथ ही यह सदस्य अध्ययन हेतु पुस्तकों को अपने साथ औपचारिकताएं पूर्ण निर्धारित समय-सीमा के लिए अध्ययन हेतु घर भी ले जा सकेंगे। पुस्तकालय में पाठकों के पढ़ने हेतु मासिक शुल्क 10 रू0 भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया है कि वर्तमान समय में 01 जून, 2022 से 15 जून, 2022 तक पुस्तक दान पखवाड़ा चल रहा है, जिसमें बेस्ट सेलिंग किताबें, अच्छे साहित्य की किताबें हरदोई के नागरिकों द्वारा दान के रूप में दी जा सकती हैं। राजकीय पुस्तकालय में पाठकों की सुविधा हेतु तीन हाल विकसित कराये गये है, जो कैरियर कार्नर, बच्चों का कार्नर एवं सामान्य अध्ययन हेतु पृथक-पृथक उपलब्ध हैं, जिनमें एक हाल एअर कूल्ड व दो हाल वातानुकुलित सुविधाओं से युक्त हैं। पुस्तकालय की वेबसाइट तैयार की जा रही है, जिसमें पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की सूची जन सामान्य हेतु उपलब्ध रहेगी ताकि कोई भी सदस्य आसानी से अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुरूप पुस्तकों का लाभ उठा सके। पुस्तकों के अतिरिक्त हिन्दी अंग्रेजी समाचार पत्र, पत्र पत्रिकाएं भी पठन हेतु उपलब्ध हैे। इस पुस्तकालय में बच्चों के लिए पृथक कार्नर की व्यवस्था है, जिसमें उनके उपयोग की पुस्तकें एवं उनके बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में आवष्यक सामग्री, कैरियर उन्नयन के दृष्टिकेाण से कैरियर कार्नर मे उपलब्ध रहेंगी। इसमें चार कम्प्यूटर, इण्टरनेट सुविधाओं सहित पाठकों को उपलब्ध हैं। धार्मिक पुस्तकों के लिए भी व्यवस्था की गयी है#
#उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वह इस पुस्तकालय का भरपूर उपयोग करते हुए अपने ज्ञान की वृद्धि करते हुए लाभान्वित हों#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments