#हरदोई:- सैकड़ों स्कूलों के बच्चे गर्मी में पड़ेंगे, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अव्यवस्थाओं का अंबार#
#हरदोई:- सैकड़ों स्कूलों के बच्चे गर्मी में पड़ेंगे, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अव्यवस्थाओं का अंबार#
#हैंडपंप खराब या तो दे रहे दूषित पानी, बिजली ,पंखे, बाउंड्री वाल या फिर मेन गेट ही गायब, कागजों पर सब सही सलामत शौचालयों की भी हालत खराब/ नवनीत कुमार राम जी#
#ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार से स्कूल खुलेंगे। 42-44 डिग्री पारे में भी तकरीबन एक सौ सत्तासी स्कूलों के तीस हजार से अधिक बच्चे गर्मी में पढ़ेंगे। स्थिति यह है कि क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प के कार्य में फिसड्डी साबित हुए हैं। अभी भी दो सौ बारह स्कूलों में 50 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर काम नहीं कर पाए हैं। कई स्कूलों में नन्हे-मुन्ने बच्चों के पीने के लिए शुद्ध व स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है#
#विकासखंड में बेसिक शिक्षा परिषद के एक सौ सत्तासी स्कूल संचालित हो रहे हैं। वहीं कई स्कूलों में तो बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। विधानसभा चुनाव के समय जिले के कई परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन के नाम पर खानापूर्ति की गई। चुनाव प्रक्रिया के समय इन स्कूलों में सिर्फ अस्थाई कनेक्शन किए गए थे#
#गर्मी के दिनों में भी कई स्कूलों में बिजली कनेक्शन, पंखे आदि न होने के कारण बच्चे 42-44 डिग्री पारे में भी पढ़ने को मजबूर थे। कई स्कूलों में पानी की सुविधा भी नहीं है। हैंडपंप खराब पड़े हैं या तो शुद्ध पानी नहीं दे रहे हैं।ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार से स्कूल खुल रहे हैं। ऐसी भीषण गर्मी में कई स्कूलों के बच्चे पीने की पानी के लिए यहां वहां भागते हैं#
#सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी भी बिजली, पानी, फर्नीचर, ब्लैक बोर्ड, शौचालय, बाउंड्री वॉल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए कई स्कूल आस लगाए बैठे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद कायाकल्प के कार्यों पर जोर दिया जाएगा। स्कूल साढ़े सात बजे से 12:30 बजे तक लगेंगे/ नवनीत कुमार राम जी#

No comments