#हरदोई:- म्यूटेशन से संबंधित पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश#
#हरदोई:- म्यूटेशन से संबंधित पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश#
#हरदोई : गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गाटा फीडिंग की गति बढ़ाई जाए। यदि कोई समस्या आ रही हो तो उसको लिखित रूप से उपलब्ध कराया जाए। ड्रोन सर्वे में कम से कम 5 ग्राम प्रतिदिन अवश्य कवर किये जायें। कृषक दुर्घटना के मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाए। लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लायी जाए। तहसील के बकायेदारों से वसूली में तेजी लायी जाए। म्यूटेशन से संबंधित पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। तहसीलदार सण्डीला को लंबित वादों की संख्या को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्टेट डॉ0 सदानन्द गुप्ता समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहें#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments