#हरदोई:- योग को करें जीवन शैली में शामिल : राज किशोर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चल रही तैयारी#
#हरदोई:- योग को करें जीवन शैली में शामिल : राज किशोर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चल रही तैयारी#
#हरदोई:- योग को करें जीवन शैली में शामिल : राज किशोर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चल रही तैयारी#
#हरदोई : आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जिले में जोरों से चल रही है, योग दिवस को लेकर जिले के प्रत्येक विद्यालय में योग प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। उन्हें योगाभ्यास और प्राणायाम से मिलने वाले होने वाले लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है।
गौरतलब हो कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शासन के निर्देश पर 14 जून से 21 जून तक प्रत्येक विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत योग शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं को योग व प्राणायाम कराया जा रहा है, बच्चों के साथ साथ विद्यालय का स्टाफ सभी को योगाभ्यास व प्राणायाम कराया जा रहा है, बावन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय तौकलपुर में बच्चों को योगाभ्यास व प्राणायाम कराया गया, योग प्रशिक्षक विवेक कुमार त्रिवेदी ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन, वायुयानासन, पादहस्तासन, सेतुबंधासन, नौकासन, वज्रासन, बाल भद्रासन, शवासन, तुलासन, दंडासन, वक्रासन, चक्रासन, कटिचक्रासन, पक्षी क्रिया, शशांकासन, उष्ट्रासन , भुजंगासन, धनुरासन, अर्धहलासन, ध्यानमुद्रासन, सुखासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम कराएं, विद्यालय की प्रधानाध्यापक राज किशोर ने कहा कि योगाभ्यास व प्राणायाम सभी को नित्य करना चाहिए, इससे शरीर स्वस्थ व निरोग रहता है, विद्यालय के सहायक अध्यापक दीपक सिंह ने कहा कि बच्चे हो या बड़े सभी को योगाभ्यास व प्राणायाम करना चाहिए, इससे हमारा शरीर निरोग रहता है, अनुदेशक उदयवीर, ने सभी बच्चों के प्रयास की सराहना की#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments