Breaking News

#हरदोई:- कछौना - परीक्षा में फेल होने पर छात्र परिजनों को बिना बताए हुआ गायब#


#हरदोई:- कछौना - परीक्षा में फेल होने पर छात्र परिजनों को बिना बताए हुआ गायब#

#हरदोई : कछौना - कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम सभा मतुआ का 16 वर्षीय छात्र हाई स्कूल की परीक्षा में फेल होने पर क्षुब्ध होकर घर से कहीं चला गया। परिजन पुत्र की खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों ने कोतवाली कछौना में पुत्र के गायब होने की सूचना दे दी हैं#
#जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम मतुआ निवासी मनोज कुमार गुप्ता का 16 वर्ष पुत्र अमित कुमार कक्षा 10 का छात्र है। वह जनता इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता है। शनिवार को यूपी बोर्ड के रिजल्ट में फेल हो गया, जिससे वह दुखी होकर घर से परिजनों को बिना कोई सूचना दिए चला गया। परिजन काफी खोजबीन कर रहे हैं। छात्र की आंख भूरी है, रंग सावला है, लंबाई सामान्य है। परिजन रिश्तेदारी संडीला के औद्योगिक क्षेत्र व आसपास गांवों, कस्बा, रेलवे स्टेशन पर खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों को कोई जानकारी न मिलने पर परिवार वाले काफी दुखी हैं। उसकी गुमशुदगी की सूचना कोतवाली कछौना को दे दी है। किसी नागरिक को यह लड़का दिखाई पड़े तो कृपया परिजनों के मोबाइल नंबर 8795343467 व कोतवाली कछौना का सीयूजी नंबर 9454403557 पर सूचना देने का कष्ट करें#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments