#हरदोई:- टड़ियावां - स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर का समापन#
#हरदोई:- टड़ियावां - स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर का समापन#
#हरदोई:- टड़ियावां - स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर का समापन#
#हरदोई : टड़ियावां - ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज टड़ियांवा में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड परिचयात्मक शिविर का आज समापन किया गया। प्रशिक्षिका अलका गुप्ता (hwb) ने बताया कि आज अंतिम दिवस पर स्काउट गाइडस ने तंबू निर्माण व बिना बर्तन भोजन बनाया। शिविर में कुल बारह तंबू बनाये गए। प्रत्येक टीम ने सामाजिक समस्याओं से सम्बंधित थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ, पर्यावरण प्रदूषण, वायु प्रदूषण, घर - घर तिरंगा, दहेज प्रथा,आदि के प्रति जागरूक करनेके लिए प्रदर्शनी लगाई। प्रत्येक टीम ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। टेंट का निरीक्षण जिला परिषद के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़, जिला सचिव राजेश तिवारी, प्रधानाचार्या सरिता पांडेय ,प्रशिक्षक विपिन त्रिपाठी (hwb) ,रामनंदिनी तिवारी(hwb) प्रेम श्रीवास्तव(hwb) द्वारा किया गया। इसी कार्यक्रम के बीच मे घर-घर तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंकज वर्मा, अध्यापक शेखर, अभिषेक अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या द्वारा प्रशिक्षकों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। व टोली लीडर को प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न बैज देकर सम्मानित किया गया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments