#हरदोई:- पूरे जनपद में आयोजित हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर लोगो को किया प्रेरित#
#हरदोई:- पूरे जनपद में आयोजित हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर लोगो को किया प्रेरित#
#हरदोई : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वसुधा की हरितिमा को बढ़ाने के क्रम में वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 कार्यक्रम में हरदोई वासियो ने बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण महाभियान में सहभागिता की। जनप्रतिनिधियों ने जनपद के विभिन्न स्थानो पर वृक्षारोपण कर लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया#
#सण्डीला के दिव्यानन्द डिग्री कालेज में पौधरोपण करते हुए सांसद अशोक रावत ने मानव जीवन में वृक्षों की उपयोगिता व प्रासंगिकता पर बल देते कहा कि कोविड संकट काल में आक्सीजन की कमी से त्राहिमाम करती जनता को यह सबक मिला कि वृक्ष है तो जीवन है। इस लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ हमें वृक्षों को बचाने पर भी सजग होना पडे़गा। उन्होंने उपस्थित जन सैलाब से 5-5 वृक्ष लगाने का निवेदन करते हुए उनकी देख-रेख पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जब होगी, पेड़ पौधों की बढ़त, तभी होगी जीवन की बढ़त। इस अवसर पर विधायक सण्डीला ने भी पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला#
#वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती पीके वर्मा ने टड़ियावां विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम परसनी के शक्तिवन में आम का पौधा रोपित कर कुल 50 पौधों के रोपण की शुरुआत की तथा उपस्थित नारी शक्ति को औषधि पौधों को लगाये जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए वरदान है, हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। जिससे बरसात शानदार हो और जीवन जानदार हो#
#वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के अंतर्गत आज सांसद मिश्रिख अशोक रावत व विधायिका सण्डीला अलका सिंह अर्कवंशी ने सण्डीला के दिव्यानंद डिग्री कॉलेज में कुल 10 पौधे लगाकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। वृक्षारोपण जन आन्दोलन के अंतर्गत माननीय सांसद अशोक रावत द्वारा पीपल एवं माननीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी द्वारा वटवृक्ष लगाकर ग्राम पंचायत मीतों के शक्तिवन में 200 पौधों के रोपण की शुरुआत की गयी।सांसद ने कहा कि हम सभी के पूर्वज-पुरखो ने जिन बाग-बगिचों को लगाया था, आज उसी से हम सभी को फल-फूल हवा प्राप्त हो रही है। ये पेड़ पौधें हमारे पूर्वजों का दी गयी उधार है। जिन्हें हमें अधिकाधिक वृक्षारोपण कर अपनी आने वाली पीढ़ियों के सतत विकास के लिए अदा करना है। हमें संवहनीय पर्यावरण विकास पर बल देना है#
#वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के अंतर्गत सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने संडीला विकास खण्ड के अंतर्गत सराय मारूफपुर के शक्तिवन में वटवृक्ष लगाकर 225 पौधों के रोपण की शुरुआत की तथा आमजन को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने वृक्षारोपण जन आन्दोलन पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा व संरक्षण सरकार के साथ-साथ जनता की सहभागिता के बिना अधूरा है। उन्होंने वृक्षारोपण आन्दोलन को जन आन्दोलन बनाते हुए प्रत्येक नर-नारी की इस पर्यावरणीय यज्ञ वेदी में वृक्षारोपण कर आहूति सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने वृक्षारोपण की अन्धाधुंध कटाई, भौतिगता की ओर बढ़ती जीवन शैली का ही परिणाम है कि इस साल असहनीय गर्मी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पेड़ो के बिना हो जायेगा जीवन अपूर्ण, वृक्षारोपण करके करो प्रकृति को परिपूर्ण#
#सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह ने कछौना विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम तेरवा दहिगवां में स्थापित शक्तिवन में कंजी का पौधा लगाकर 1500 पौधों के रोपण की शुरुआत की उन्होंने कहा कि पर्यावरण की हरियाली हेतु मुख्यमंत्री जी के व्यापक विजन को साकार बनाने में सभी हरदोई वासियों से वृक्षारोपण करने हेतु अपील की। उन्होंने कोरोना संकट काल में आक्सीजन के कमी के प्रति लोगों को सचेत करते हए वृक्षों की हमारे जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करने से आत्मीय सुकून मिलता है। वृक्षों की सेवा सर्वाेपरि सेवा है#
#विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने सवायजपुर के केन ग्रोवर इन्टर कालेज में महुआ, पाकड़, जामुन व गुलमोहर आदि का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को प्रेरित किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक वृक्ष हमारे लिए जीवनदायिनी व आनन्दायिनी है। वृक्षारोपण से पुनित कार्य और कुछ नही है। वृक्षारोपण कर हम अपने साथ-साथ अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करते है। इतिहास साक्षी है कि मानव जीवन पर संतुलित विकास पर्यावरण की गोद में पुष्पवित एवं पल्लवित हुआ है#
#विकास खण्ड सुरसा के ग्राम सथरा में वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के अंतर्गत विधायक सांडी प्रभाष कुमार जी ने बरगद व कटहल का पेड़ लगाकर पौधरोपण स्थल पर 500 पौधों के रोपण की शुरुआत की। उन्होने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है, यह जीवों को आक्सीजन प्रदान करते है। मिट्टी का कटाव रोकते है तथा वर्षाचक्र को संतुलित रखते है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments