Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां - मनरेगा कार्य में हुई लीपापोती को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की#


#हरदोई:- मल्लावां - मनरेगा कार्य में हुई लीपापोती को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की#


#हरदोई:- मल्लावां - मनरेगा कार्य में हुई लीपापोती को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की#
 
#हरदोई : मल्लावां - ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद सुकरौला विकासखंड मल्लावां जनपद हरदोई में मनरेगा कार्य में लीपापोती को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला अधिकारी हरदोई को अवगत कराते हुए मांग की है कि पंचायत मुस्तफाबाद के अंदर जितने भी मनरेगा कार्य हुए हैं सारे आधे अधूरे पड़े हैं जबकि जेई एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से सारा पेमेंट निकालकर बंदरबांट कर दिया जाता है ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत की जांच कराना आवश्यक है।पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को काम न देकर दिल्ली मेरठ नोएडा पंजाब हरियाणा में ग्रामीण रह रहे उनके अकाउंट में पैसा डाल कर मनरेगा जैसी योजनाओं का बंदरबांट हो रहा है वही खाताधारक के अकाउंट पर पैसा डाल कर महज ₹200 धनराशि खाताधारक को देकर डाले गए धन का बंदरबांट कर लिया जाता है ऐसी स्थिति में आर्यावर्त बैंक भगवंत नगर मल्लावां में पंचायत  अध्यक्ष द्वारा की गई अनियमितताओं को लेकर जांच कराए जाना अतिआवश्यक है। जिससे प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत हडपे जा रहे धन का पंचायत के अंदर खुलासा हो सके#
#ये जो रोड मनरेगा के तहत बनी है वह ग्राम पंचायत सुकरौला मे बने हुए महज एक सप्ताह हुआ है।जिसमें सेक्रेटरी व जेई की मिलीभगत से धन का बन्दरबाट हुआ है।जिसकी जानकारी सिक्रेटरी से फोन पर लेनी चाही गई तो फोन काट दिया जाता है।एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि कोई भी पत्रकार अगर फोन करता है तो सम्बन्धित अधिकारी फोन रिसीव कर बात करें यदि किसी वजह से फोन नही उठा पाते है तो बाद में फोन करके बात करें मगर सेक्रेटरी सन्जीव सरकार के किसी भी आदेश को नही मानते।वहीं जेई वीरेन्द्रसिंह से जब फोन से बात करनी चाही गई तो नम्बर  ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments