#हरदोई:- जनपद में गंगा, रामगंगा एवं गर्रा नदी के समीपवर्ती समस्त ग्राम सुरक्षित हैः- अखिलेश गौतम# #हरदोई:- आत्म निर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत पीएम एफएमई-प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना संचालित/ सुरेश कुमार#
#हरदोई:- जनपद में गंगा, रामगंगा एवं गर्रा नदी के समीपवर्ती समस्त ग्राम सुरक्षित हैः- अखिलेश गौतम#
#हरदोई : 08 अगस्त 2022ः- अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश गौतम ने बताया है कि भीमगौड़ा बैराज से 1,01,104 क्यूसेक, बिजनौर बैराज से 1,29,319 क्यूसेक तथा इन दोनों बैराजों के डाउनस्ट्रीम में निर्मित नरौरा बैराज से 1,14,181 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आज 08 अगस्त को जनपद में राजघाट पर गंगा नदी का जल स्तर 124.490 मीटरहै, जो कि खतरे के निशान 125.810 से 1.320 मीटर नीचे एवं चेतावनी बिन्दु 125.310 मीटर से 82 सेमी नीचे प्रवाहित हो रही है। रामगंगा नदी का हुल्लापुर, शाहजहांपुर का जल स्तर वर्तमान में कम ही है। गर्रा नदी में (केन्द्रीय जल आयोग साइट) साण्डी का जल स्तर 126.740 मीटर है जो कि खतरे के निशान 132.120 से 5.38 मीटर नीचे प्रवाहित हो रही है। जनपद हरदोई में गंगा, रामगंगा एवं गर्रा नदी के समीपवर्ती समस्त ग्राम सुरक्षित है#
====================================
#हरदोई:- आत्म निर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत पीएम एफएमई-प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना संचालित/ सुरेश कुमार#
#हरदोई : 02. जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया है कि असंगठित क्षेत्र की इकाईयों की समस्याओं के समाधान हेतु भारत सरकार ने आत्म निर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत पीएम एफएमई-प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’’ संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत नई यूनिट की स्थापना एक जिला एक उत्पाद के तहत की जायेगी। शेष खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों की इकाईयों का उन्नयन किया जायेगा। जनपद मे कुल 144 यूनिट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमे 30 प्रतिशत नई इकाई तथा 70 प्रतिशत कार्यरत इकाईयों का उन्नयन होगा। इसमे कुल लागत का 35 प्रतिशत या अधिकतम रूपया 10.00 लाख तक का अनुदान देय है। कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत/एफ0पी0ओ0/स्वयं सहायता समूह इस योजना का लाभ लेने के लिए योजना की वेबसाइट https://pmfme.mofpi.gov.in पर पंजीकरण कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments