Breaking News

#हरदोई:- हरियावा - जर्जर पोल दे रहा हादसों को दावत, कस्बे मे तारो का मकड़ जाल, आए दिन रहती है फाल्ट#


#हरदोई:- हरियावा - जर्जर पोल दे रहा हादसों को दावत, कस्बे मे तारो का मकड़ जाल, आए दिन रहती है फाल्ट#

#हरदोई:- हरियावा - योगी सरकार को पलीता लगा रहे विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बिना जेब गर्म किए नहीं करते हैं काम कस्बे के इण्डेन गैस गोदाम के निकट एक लोहे का विद्युत पोल जर्जर हालत मे खड़ा है। विद्युत पोल आबादी मे होने के करण किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। पोल काफी पुराना होने की वजह से जमीनी सतह का हिस्सा जर्जर हो गया है। आबादी में होने की वजह से लोग सुबह व शाम यहां से गुजरते हैं। पोल के कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। जिसकी सूचना कस्बे वासियों द्वारा कई बार अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गयी। लेकिन विभाग के नकारे पन की वजह से अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया।वहीं कस्बे में तारों का मकड़जाल है और कई जगह पर तो विद्युत तारों को हाथों से भी छुआ जा सकता। उलझें तारों की वजह से आए दिन विद्युत फाल्ट बनी रहती है। लेकिन विद्युत विभाग मौन है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments