Breaking News

#हरदोई:- पिहानी - कार और ई रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर,कई घायल#

 

#हरदोई:- पिहानी - कार और ई रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर,कई घायल#

#हरदोई : पिहानी - जहानीखेड़ा मार्ग पर हर्रैया गांव के निकट एक ई रिक्शा और कार की जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को लोगो की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी लाया गया, जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया#

#पिहानी से जहानीखेड़ा मार्ग पर पिहानी पब्लिक स्कूल के पास एक कार और ई रिक्शा की आमने सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार उदित पाठक पुत्र राम मनोहर पाठक निवासी गांव नरेंद्रपुर जिला कन्नौज कार से लखीमपुर जा रहे थे जब वह पिहानी के हरैया गांव के पास पहुंचे तभी उनकी कार का टायर फट गया और वह सामने से आ रहे ई रिक्शा से टकरा गई,जिससे ई रिक्शा चालक अनूप सिंह निवासी बूढ़ागांव समेत ई रिक्शा में सवार रहीशा पत्नी बाबू निवासी ग्राम दहेलिया, रीना पत्नी रामू निवासी पंडरवा किला, खेमनी पत्नी मेवाराम निवासी पंडरवा किला और रामनारायण पुत्र बंधू घायल हो गए सभी को इलाज के लिए पिहानी सीएचसी लाया गया। जिसमे खेमनी पत्नी मेवाराम  व रहीशा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments