Breaking News

#हरदोई:- सण्डीला - बैंक मित्र को गोली मारकर 1.35 लाख रुपये लूटे, संडीला बैंक से रुपये लेकर अपने गांव जाते समय हुई घटना#


#हरदोई:- सण्डीला - बैंक मित्र को गोली मारकर 1.35 लाख रुपये लूटे, संडीला बैंक से रुपये लेकर अपने गांव जाते समय हुई घटना#

#हरदोई : सण्डीला - सण्डीला के ग्राम पंचायत दुर्गाखेड़ा निवासी ओम प्रकाश (40) गांव में इंडियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। वह सोमवार को संडीला स्थित बैंक शाखा से 1.35 लाख रुपये निकालने के बाद गांव जा रहा था। शाम लगभग सात बजे संडीला बेनीगंज मार्ग स्थित टिकर मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वह बाइक से गिर गया। इसके बाद बदमाश उसका बैग लेकर भाग गए। आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी भेजा। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।डॉक्टर ने बताया कि गोली पेट में लगी है। बैंक के शाखा प्रबंधक गौरव द्विवेदी ने बताया कि शाम को करीब छह बजे ओम प्रकाश बैंक से 1.35 लाख रुपये लेकर निकला था। सीओ महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments