#हरदोई:- पिहानी - प्रथम स्थान है गजानन महाराज का:-हरिनारायणचार्य#
#हरदोई:- पिहानी - प्रथम स्थान है गजानन महाराज का:-हरिनारायणचार्य#
#हरदोई : पिहानी - मोहल्ला मिश्राना बाबा मंशानाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार को पंडित हरिनारायणचार्य व पंडित मनीष मिश्रा ने गणेश पुराण कथा का रसपान कराते हुए बताया की दुनिया में माता पिता की भक्ति सबसे बड़ी भक्ति है। प्रथम पूज्य गणपति भगवान माता पिता की सेवा करके की देवों में प्रथम पूज्य बने। उन्होंने कहा कि आप धन से सहयोग नहीं कर सकते हो तन से सहयोग करिए समय दान करिए भगवान के लिए कुछ समय निकालना चाहिए गणेश पुराण कथा का मानव जीवन की कीमत समझो, जब कोई वस्तु बिना मेहनत से मिल जाती है उसकी कीमत हम नही समझा पाते। मानव जीवन हमे मिला यह भगवान की कृपा नही और क्या है। भगवान ने सुंदर काया और स्वस्थ शरीर दिया। सबसे बड़ी कृपा भगवान की यह की उनने हमको मनुष्य के रूप में जन्म दिया यह ईश्वर की हम पर बहुत बड़ी दया है अवध क्षेत्र में जन्म दिया अवध प्रांत का सारा क्षेत्र भगवान का ही है। भगवान कुछ देने के लिए पात्रता देखें है बीना तप के बिना भी कुछ नहीं मिलता। बड़े भाग्य मानुष तन पावा। अगर मनुष्य को गणपति भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करना है तो सबसे पहले अपने माता पिता की सेवा करे। क्योंकि भगवान गणेश प्रथम पूज्य अपने माता पिता की भक्ति करके ही बने। सभी बुरी आदतों को हमें छोड़ देना चाहिए आप जैसी संगत करोगे वैसे ही गुण आपको मिलेंगे इसलिए संगत हमेशा बड़े बुजुर्गों साधु-संतों और ज्ञानी पुरुषों का साथ करना चाहिए। अभिषेक शुक्ला अनुज, निर्भय जोशी, वैभव बाजपेई, आर्यन गुप्ता, अजात बाजपेई अर्पण शर्मा,आदि लोगो ने महोत्सव की जिम्मेदारी देखते हुए#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments