#हरदोई:- पार्टी की पहचान उसके कार्यकर्ता के श्रम से होती है- धर्मपाल, भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल का प्रथम जनपद आगमन#
#हरदोई:- पार्टी की पहचान उसके कार्यकर्ता के श्रम से होती है- धर्मपाल, भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल का प्रथम जनपद आगमन#
#हरदोई : परिचयात्मक बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से मिले#
#भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल आज एक दिवसीय हरदोई प्रवास पर पहुंचे#
#जनप्रतिनिधि गणों एवं जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की एवं व्यक्तिगत परिचय भी प्राप्त किया#
#भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में बोलते हुए धर्मपाल ने कहा जैसे एक कार्यकर्ता की पहचान पार्टी से होती है वैसे एक पार्टी की पहचान भी उसके कार्यकर्ता के आचरण एवं उसके परिश्रम से की जाती है#
#भारतीय जनता पार्टी एक कैडर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल है जहां आज का बूथ अध्यक्ष कल का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है#
#उन्होंने बताया भाजपा 365 दिन जमीन पर कार्य करने वाला दल है इसीलिए आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। संगठन विस्तार के साथ ही गुणवत्ता का विकास भी बहुत आवश्यक है अतः कार्यकर्ता परिश्रम के साथ साथ ही संगठन की बारीकियां सीख कर अपनी गुणवत्ता को बढ़ाते रहें#
#उन्होंने कहा पहले भारतीय जनता पार्टी जिला अथवा मंडल को केंद्र मानकर सभी कार्यक्रम अभियान चलाती थी लेकिन अब पार्टी अपने सभी अभियान शक्ति केंद्र (सेक्टर) एवं बूथ को केंद्र मानकर सभी कार्यक्रम अभियान चलाती है#
#यही कारण है की पार्टी की जमीनी पकड़ लगातार बढ़ती जा रही है। और हम लगातार चुनाव दर चुनाव जीत दर्ज करते जा रहे हैं। इस जीत की आदत को कमजोर नहीं होने देना#
#इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में सेवा पखवारा के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं आगामी नगर पालिका चुनाव के संबंध में वृहद चर्चा कर निर्देश दिए#
#अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने की प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी प्रकाश पाल मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments