#हरदोई:- 15 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में सड़कें गड्ढा मुक्त कराने के सख्त निर्देश#
#हरदोई:- 15 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में सड़कें गड्ढा मुक्त कराने के सख्त निर्देश#
#हरदोई : विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में विधान सभावार नवीनीकरण, चौड़ीकरण, विशेष मरम्मत एवं गड्ढा मुक्त सड़कों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने समस्त अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंताओं को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद की सभी सड़को के गड्ढा मुक्त, विशेष मरम्मत एवं पैचवर्क कार्यो को 15 नवम्बर 2022 तक प्रत्येक दशा में मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता परक और समय पर पूर्ण करायें#
#मंत्री ने सड़कों के निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड को निर्देश दिये कि सड़क निर्माण कार्यो में लापरवाही करने वाले जेई एवं संबंधित ठेकेदारों को कारण बताओं नोटिस जारी करें और समय से कार्य न पूरा करने वाले ठेकेदारो के विरूद्व कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट सभी अधिशासी अभियंता प्रत्येक दिन उपलब्ध करायें और गड्ढा मुक्त, विशेष मरम्मत एवं नवीन सड़कों के निर्माण की जानकारी जनप्रतिनिधियों को उनके विधान सभावार उपलब्ध करायें तथा सड़क निर्माण हेतु प्राप्त एवं व्यय की गयी धनराशि की आख्या प्रेषित करेें#
#सांसद अशोक रावत ने नेवादा-अतरौली, हत्याहरण-हसियांघाट तथा बेरूआ से हथौड़ा मार्ग, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने बाढ़ से कटी ग्राम चन्दनपुर से कहारकोला, बेहटा से खद्दीपुर, चौसार से अरवल, दहेलिया, अरवल एवं अर्जुनपुर की सड़कों, इसके साथ ही विधायक प्रभाष कुमार तथा विधायक श्याम प्रकाश ने अपने-अपने क्षेत्रों की खराब सड़को को शीघ्र दुरुस्त कराने हेतु कहा, इस पर मंत्री ने पीडब्लूडी, पीएमजएसवाई, आरईएस के अधिकारियों को निर्देश कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के कार्य प्राथमिकता पर करायें#
#उन्होंने सड़कों के निर्माण की खराब प्रगति पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से कहा कि पीडब्लूडी एवं अन्य संबंधित विभागों से सड़क निर्माण की नियमित समीक्षा करें और खराब प्रगति वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करें।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती ने जिला पंचायत द्वारा प्रस्तावित तथा बनाई जा रही सड़कों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी, नगर मजिस्टेट डा0 सदानन्द गुप्ता सहित पीडब्लूडी के समस्त खण्डों के अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता आदि मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments