#हरदोई:- किसानों के लिये अनेकों योजनायें संचालित की जा रहीं हैं/ सांसद#
#हरदोई:- किसानों के लिये अनेकों योजनायें संचालित की जा रहीं हैं/ सांसद#
#हरदोई : कृषि सूचनातंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रसार सुधार (आत्मा) योजना के संयुक्त तत्वाधन में आयोजित किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत तथा विशिष्ट अतिथि विधायक रामपाल वर्मा रहे।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा फीता काटकर किसान भेला व कृषि प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। सांसद एवं विधायक द्वारा कृषि प्रदर्शनी में लगाई गई विभिन्न विभागों संस्थाओं तथा प्रतिष्ठानों की स्टॉलों का उप कृषि निदेशक डा० नन्दकिशोर भूमि संरक्षण अधिकारी नरोत्तम कुमार जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विनीत कुमार व खण्ड विकास अधिकारी बेंहदर के साथ अवलोकन किया गया व प्रदर्शित यंत्रों उपकरणों तथा उत्पादों की जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य अतिथि सांसद द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अन्तर्गत राई सरसों तथा मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिटों का वितरण क्षेत्रीय कृषकों को किया गया।
उप कृषि निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि सांसद तथा विशिष्ट अतिथि विधायक द्वारा किसान भाईयों का स्वागत करते हुये कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया कि वे राजकीय कृषि बीज भण्डार पर उपलब्ध समस्त रबी फसलों के बीज 50 से 90 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त करें। उप कृषि निदेशक द्वारा किसान भाईयों का आह्वान किया गया कि वे अपने खेतों में फसल अवशेष/पराली को बिल्कुल न जलायें क्योंकि पराली जलाना मा० राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा दण्डनीय अपराध घोषित कर दिया गया है तथा इसके उल्लंघन पर आर्थिक दण्ड व विधिक कार्यवाही का प्राविधान किया गया है।
विशिष्ट अतिथि विधायक रामपाल वर्मा द्वारा किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये कृत संकल्प है। इसी के तहत् खरीफ एवं रबी फसलों के समर्थन मूल्यों में भारी वृद्धि की गई है।प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति को दृष्टिगत रखते हुये सरकार द्वारा राहत कार्य चलाये जा रहे हैं तथा फसलों की क्षति के लिये क्षतिपूर्ति की व्यवस्था बीमा कम्पनियों से कराई जा रही है।
सांसद ने कहा कि किसान भाई सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती किसानी में लागत कम करें तथा उत्पादन में वृद्धि करें।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की क्षतिपूर्ति कराई जाती है।सोलर पम्प स्थापना से सिंचाई पर होने वाले व्यय को कम करते हुये उत्पादन लागत को न्यून किया जा सकता है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेश पाल वर्मा,उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विनीत कुमार उप परियोजना निदेशक जयराम सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री तरुण शुक्ला एवं रूपकुमार तथा बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्रतिभागी अधिकारियों, क्षेत्रीय कार्मिकों, मीडिया बन्धुओं तथा किसान भाईयों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इसी प्रकार किसान मेला कृषि प्रदर्शनी तथा कृषक गोष्ठी का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कछौना परिसर में भी किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत एवं विशिष्ट अतिथि विधायक रामपाल वर्मा थे।मुख्य अतिथि द्वारा स्थानीय कृषकों को राई सरसों व मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिटों का वितरण किया गया तथा किसान भाईयों को नई सोच व नवीन कृषि तकनीकी अपनाते हुये सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने और अपनी खेती की लागत कम करते हुये कृषि आमदनी में वृद्धि करने का आह्वान किया गया।
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments