रिपोर्टर- अतेंद्र सिंह चौहान #हरदोई:- पचदेवरा- नशे की हालत में पति पत्नी को पीटा इलाज के दौरान पति की मौत#
रिपोर्टर- अतेंद्र सिंह चौहान
#हरदोई:- पचदेवरा- नशे की हालत में पति पत्नी को पीटा इलाज के दौरान पति की मौत#
हरदोई : पचदेवरा- थाना क्षेत्र के रजुआपुर गांव में एक पक्ष ने शराब पीकर गालीगलौज किया, विरोध करने पर लाठी डंडों से पीटा। जिससे दूसरे पक्ष के पति-पत्नी घायल हो गए। जिन्हें पाली पीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां से पति की गम्भीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के रजुआपुर गांव निवासी सोने श्री पत्नी रमेश ने 24 अक्टूबर की शाम को घर पर आकर गांव निवासी अनिल, विश्वनाथ, रिंकू व हरिश्चंद्र पुत्रगण बटेश्वर ने शराब पीकर गालीगलौज की, विरोध करने पर आरोपियों ने सोने श्री व उसके पति रमेश को लाठी डंडों से पीटा।आरोपी घायल दम्पति को छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।परिजनों ने दोनों को पाली पीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से रमेश की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इलाज के दौरान वुधवार को उसके पति की मौत हो गई।पुलिस ने हत्या का अभियोग दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं हालांकि पुलिस अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments