Breaking News

रिपोर्टर- विनोद राजपूत #हरदोई: बेनीगंज- जमुनियां में कोटे का चुनाव सम्पन्न, शीलू सिंह कोटेदार निर्वाचित#


रिपोर्टर- विनोद राजपूत

#हरदोई: बेनीगंज- जमुनियां में कोटे का चुनाव सम्पन्न, शीलू सिंह कोटेदार निर्वाचित#

हरदोई : बेनीगंज- विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत जमुनिया में खंड विकास अधिकारी व स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चुनाव संपन्न हुआ।

जमुनिया निवासी आशुतोष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों से कोटे की दूकान दूसरी ग्राम पंचायत में अटैच थी। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में केवल 2 दावेदारों नेअपनी-अपनी दावेदारी की। जिसमें जय भोले स्वयं सहायता समूह से शीलू सिंह पत्नी आशुतोष सिंह तथा दूसरी दावेदार जय माता दी स्वयं सहायता समूह की कल्पना पत्नी जसवंत रहीं।चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ब्लॉक मिशन मैनेजर सतीश कुमार द्वारा शीलू सिंह पत्नी आशुतोष सिंह को विजई घोषित किया गया।

ग्रामीणों ने आशुतोष सिंह को बधाई दी। चुनाव में ग्रामीणों के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही।

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments