Breaking News

#हरदोई:- सिद्धदोष बंदियों के लिए 15 दिन में एक मुलाकात एवं एक पत्र लिखने की व्यवस्था की गयी#


#हरदोई:- सिद्धदोष बंदियों के लिए 15 दिन में एक मुलाकात एवं एक पत्र लिखने की व्यवस्था की गयी#

#हरदोई: अधीक्षक जिला कारागार हरदोई ने बताया कि जनसामान्य को असुविधा से बचाने के लिए 06 नवम्बर 2022 (रविवार) को पूर्व की भांति मुलाकात कराये जाने का कारागार प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है।सभी सम्बन्धित को अवगत कराया जा रहा है कि अगले सप्ताह से सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन मुलाकात करायी जायेगी एवं रविवार 13 नवम्बर 2022 एवं उसके बाद सभी रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण मुलाकात नहीं करायी जायेगी।साथ ही पूर्व में सिद्धदोष (सजायाफ्ता) बंदियों को महीने में एक मुलाकात करने एवं एक पत्र लिखने की अनुमति थी जिसे परिवर्तित करके वर्तमान में सिद्धदोष बंदियों के लिए 15 दिन में (पाक्षिक रूप से) एक मुलाकात एवं एक पत्र लिखने की व्यवस्था की गयी है। यह भी व्यवस्था है कि कोई भी सिद्धदोष बंदी मुलाकात के बदले पत्र लिखने का अथवा पत्र लिखने के बदले मुलाकात करने के विकल्प का चयन कर सकता है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments