#हरदोई:- खाद्यान्न वितरण 07 नवम्बर से 15 नवम्बर के मध्य किया जायेगा#
![]() |
#हरदोई: जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 कि0ग्रा0 गेहूं व 21 कि0ग्रा0चावल प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रत्येक यूनिट 02 कि०ग्रा० गेहूं व 03 कि०ग्रा० चावल निर्धारित दरों गेहूँ-रू0 02 प्रति कि०ग्रा० तथा चावल रू0 03 प्रति कि०ग्रा० की दर से वितरण 07 नवम्बर से 15 नवम्बर 2022 के मध्य किया जायेगा। उचित दर विक्रेता स्तर पर अवशेष जून माह के नेफेड वस्तुओं यथा-आयोडाइस्ड नमक, साबुत चना, रिफाण्ड सोयाबीन ऑयल का निःशुल्क वितरण अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर वितरण कराये जाने सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी किये गये है। इस योजनान्तर्गत वितरण की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2022 होगी,आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण के दौरान खाद्यान्न का वितरण प्रातः काल 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। वितरण के समय दुकान पर जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र...

No comments