#हरदोई:- प्रात काल से 3 बजे तक रहेगा पूजन का शुभमुहूर्त#
#हरदोई:- प्रात काल से 3 बजे तक रहेगा पूजन का शुभमुहूर्त#
हरदोई: देवउठानी एकादशी को लेकर आचार्य सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि देव उठानी एकादशी कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी मनाई जाती है,4 महीने बाद छीर सागर से परमात्मा आज के दिन निद्रा का त्याग करके भक्तों के सुख-दुख देखकर आशीर्वाद प्रदान करता है, भक्तजन नई- नई फसल शकरकंद, सिंघाड़ा, गन्ना, मीठा, नाना प्रकार के फलों से भगवान का पूजन करते हैं, आज से द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था, पूजन करने का मुहूर्त प्रातः काल से लेकर 3:00 बजे सायंकाल तक रहेगा, नारायण भगवान को पंचांग स्नान कराएं, रोली, चावल, चंदन और फल, मीठा आदि के द्वारा पूजन करें, चरणामृत प्रसाद ग्रहण करें, बढ़िया-बढ़िया भोजन पकवान बनाकर के भोग लगाएं, प्रसाद रूप में ग्रहण करें, उसके बाद सभी धार्मिकशुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments