#हरदोई: कछौना- घुमंतू अन्ना मवेशी सड़क के बाद अब रेल मार्ग के लिए बने घातक, मवेशियों व ट्रेन की भिड़ंत में 5 घण्टे से अधिक बाधित रहा रेलवे ट्रैक#
#हरदोई: कछौना- घुमंतू अन्ना मवेशी सड़क के बाद अब रेल मार्ग के लिए बने घातक, मवेशियों व ट्रेन की भिड़ंत में 5 घण्टे से अधिक बाधित रहा रेलवे ट्रैक#
#हरदोई: कछौना- सड़कों के बाद अब अन्ना मवेशी रेल यात्रियों के लिए भी मुसीबत बनते जा रहे हैं। सोमवार रात प्रयाग से चलकर मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रैक पर मौजूद अन्ना मवेशियों से जा टकराई। ट्रेन और अन्ना मवेशियों के बीच हुई टक्कर इतनी जोर की थी कि अप लाइन के ओएचटी वायर टूट गए जिसके चलते अप ट्रैक लगभग 5 घंटे तक बाधित रहा। दलेलनगर और उमरताली के बीच नौचंदी एक्सप्रेस के दो अन्ना मवेशियों से टकरा जाने से टूटी ओएचटी लाइन से अप ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया। लोको पायलट द्वारा हादसे की सूचना कंट्रोल को दी गई जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर टीआई संडीला, टीआई हरदोई समेत कई अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए। रेल कर्मचारियों द्वारा आनन-फानन में टूटी हुई एचटी लाइन के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। रेल कर्मचारियों को लाइन जोड़ने व ट्रैक को दोबारा शुरू करने में लगभग 5 घंटे का समय लगा। मिली जानकारी के मुताबिक अप ट्रैक बाधित होने से 9 ट्रेनें बाधित हुई जिसमें से कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन के साथ संचालित किया गया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments