Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- तहरी भोज में उमड़ी भीड़,श्रद्धालुओं ने चखा परसाद#


#हरदोई:- शाहाबाद- तहरी भोज में उमड़ी भीड़,श्रद्धालुओं ने चखा परसाद#

#हरदोई: शाहाबाद- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष नगर शाहाबाद के नर्मदा तीर्थ पर तहरी भोज का आयोजन किया जाता है।इस भोज की शुरुआत निशी गुप्ता समाजसेवी ने अपने अन्य प्रेमियों के साथ मिलकर 20 वर्ष पहले कार्तिक पूर्णिमा के दिन की थी।तब से आज तक हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन नर्मदा तीर्थ पर विशाल मेला और तहरी भोज का आयोजन किया जाता है।जिसमे नगर के हजारों लोग बच्चे महिलाए भी प्रसाद ग्रहण करते है।इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक विशाल मेला लगाया गया।भीड़ भी इस बार पहले से बहुत अधिक दिखाई दी।सुबह से ही तहरी और खिचड़ी का वितरण होता रहा। जो देर शाम तक चलता रहा।नगर के समाजसेवियों द्वारा एक दिन पहले से ही नर्मदा तीर्थ की साफ सफाई करवा कर सारी तैयारियां पूर्ण कर लीं थीं।तहरी भोज का शुभारंभ समाजसेवी नलिन गुप्ता डब्लू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।तहरी भोज में शाहाबाद के पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने भी प्रतिभाग किया उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओम देव दीक्षित ने भी समाजसेवी निशी गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर आसिफ खां बब्बू ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता आती है।हर वर्ष नर्मदा तीर्थ पर तहरी भोज का आयोजन किया जाता है।जिसमे हर वर्ग के लोग एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।कार्यक्रम के आयोजक साधुवाद के पात्र हैं।निशी दादा और पदम अरोड़ा ने हमेशा लोगों का सहयोग और जनसेवा का कार्य किया है।कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनीत गुप्ता योगेश गुप्ता वेद प्रकाश गुप्ता राजीव गुप्ता पिंकू प्रधान रमाकांत मौर्या सुवीन गुप्ता सैंकी गुप्ता अतुल अग्निहोत्री राम प्रकाश गुप्ता गुड्डू कश्यप दीपक गुप्ता सुशील शर्मा मदन रावत सहित समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments