#हरदोई अधिवक्ता संघ ने पुलिस कार्यशैली से क्षुब्ध होकर फूंका पुतला, की हड़ताल# रिपोर्टर- शिखर त्रिपाठी#
#हरदोई अधिवक्ता संघ ने पुलिस कार्यशैली से क्षुब्ध होकर फूंका पुतला, की हड़ताल# रिपोर्टर- शिखर त्रिपाठी#
हरदोई: अधिवक्ता संघ की आपात बैठक में दो अधिवक्ताओं से हुई मारपीट का संज्ञान लेते हुए तथा इस सम्बंध में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए संघ द्वारा शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की गई। यही नही इस सम्बंध में आगामी रणनीति के लिए सोमवार को सुबह पुनः बैठक बुलायी गयी है/ संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रताप कठेरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में जँहा एक ओर कुछ समय पूर्व अधिवक्ता अमित गुप्ता से हुई मारपीट का मसला उठाया गया वंही एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट संचालित वाहन स्टैंड के संचालक द्वारा अधिवक्ता शशिकांत सिंह से हुई मारपीट का प्रकरण भी उठाया गया/ दोनो ही मामलों में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया और सम्बंधित पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग भी की।आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में जमकर नारेबाजी की और पुतला भी फूंका। अधिवक्ता संघ की ओर से यह भी कहा गया कि इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित कार्यवाही न करने पर पुनः आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
रिपोर्टर- शिखर त्रिपाठी- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments