Breaking News

#हरदोई: बिलग्राम- जिलाधिकारी ने दी चेतावनी समय पर हो समस्या का निस्तारण, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस का आयोजन#


#हरदोई: बिलग्राम- जिलाधिकारी ने दी चेतावनी समय पर हो समस्या का निस्तारण, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस का आयोजन#

हरदोई: बिलग्राम- जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को बिलग्राम तहसील के तहसील दिवस में पहुंचे और बिलग्राम तहसील का औचक निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय में फाइलों का रख-रखाव देखा। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बिलग्राम तहसील कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। दफ्तर में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित तरीके से रखे जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बिलग्राम में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि इसका निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करना सुनिश्चित करें।उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाये जाने तथा भूमि विवाद प्रकरणों को राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त रूप से मौके पर जायें और दोनों पक्षों को सुनकर प्रकरण का निस्तारण समय से करें। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं/जन कल्याणकारी कार्यक्रमों में प्रगति लाने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। तहसील दिवस में कुल 177 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमे से सिर्फ 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।सामाजिक कार्यकर्ता एवं गजानन सेवा समिति के सदस्य राहुल जोशी ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर शिकायत की जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं स्वास्थ्य टीम को निर्देशित किया।सरकारी भूमि एवं चकरोड़ को कब्ज़ा मुक्त कराने हेतु अभियान चलाने हेतु उप जिलाधिकारी बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के आने के बाद सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहीं। फरियादियों ने कहा कि पुलकित खरे के बाद पहली बार किसी अधिकारी ने तहसील दिवस में पूरा समय दिया। फरियादियों को नए डीएम से आस है कितना खरा उतरते है ये समय की बात है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments