#हरदोई: कछौना- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत,दो घायल#
#हरदोई: कछौना- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत,दो घायल#
#हरदोई: कछौना- कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी दो युवक अपने रिश्तेदारों के साथ मोटरसाइकिल से संडीला में उर्स मेला देखने जा रहे थे। जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई।वहीं दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है#
#कस्बा कछौना के मोहल्ला कछौना बाजार पश्चिमी निवासी सानू पुत्र हमीर व अपने साथी गुफरान पुत्र मोहम्मद रहीश निवासी कछौना बाजा पश्चिमी व मौसी के लड़के हरुल अली पुत्र मोहम्मद साकिर निवासी पहाड़पुर थाना बघौली के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार की रात संडीला में उर्स मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर पेप्सी फैक्ट्री के पास लखनऊ तरफ से तेज गति से आ रही सफेद रंग की कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें हारूल अली उम्र 20 वर्ष की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं दोनों घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments