Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां में हो रहा धड़ल्ले से अवैध बालू व मिट्टी खनन का कारोबार#


 #हरदोई:- टड़ियावां में हो रहा धड़ल्ले से अवैध बालू व मिट्टी खनन का कारोबार#

#हरदोई:- टड़ियावां में हो रहा धड़ल्ले से अवैध बालू व मिट्टी खनन का कारोबार#

#हरदोई: टडियावा- शारदा नहर सूखते ही रात के अंधेरे में बालू खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।बेखौफ खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि हाल ही में अभी कुछ महीने पूर्व पिहानी कोतवाली क्षेत्र में शिकायत पर पहुंची ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के ऊपर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया था।जिसमें कई लोगो पर कार्यवाई की गई थी।किन्तु खनन माफियाओ का कार्य नही रुका,ग्रामीणों के विरोध पर खनन माफिया उन्हें धमकाकर,दहशत फैलाकर अवैध खनन करा रहे है। वहीं जेसीबी मशीनो से अवैध मिट्टी खनन भी धड़ल्ले से हो रहा है।बिना प्रशासन की अनुमति के अवैध खनन जारी है।जहां एक तरफ अवैध खनन,अवैध कालाबाजारी गुंडे माफियाओ पर योगी सरकार ने सख्ती से अंकुश लगाया है और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कार्यवाही से जिले में अवैध कार्यों में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।बावजूद इसके खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है।  टेनी पुल, हर्रई पुल, सिकरोहरी पुल, धूरा पुल, मोहनपुर बालू निकासी के हब बन गए हैं, यहां की नहर की पटरियां बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, थाना व गोपामऊ चौकी के सामने से होते हुए दिन-रात मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकलना तो एक आम बात हो गई है, फिर भी किसी जिम्मेदार की नजर नही पड़ती, वही विश्वसनीय सूत्रों की माने तो 2 हफ्ते खनन करने का पन्द्रह हजार रूपये प्रति ट्रैक्टर हल्का सिपाहियों के द्वारा जमा किया जाता है, व रजिस्टर पर ट्रैक्टर चालक का नाम और नंबर लिख लिया जाता है।

No comments